Failure to Success Stories: 5 सफल लोगों की असफलता की कहानियां जो आपको सफलता दिलाएंगी

Failure to Success Stories in Hindi: नमस्कार साथियों आप सभी का Shridas K Motivation ब्लॉग पर स्वागत है। दोस्तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत ही प्रेरणादायक और लाईफ चैंजिंग साबित होने वाली है। क्योंकि इस पोस्ट के जरिये में आपके साथ 5 सफल लोगों की असफलता की कहानियां हिंदी में शेयर करने वाला हु, जो आपको सफल होने के लिए बहुत प्रेरित करेगी।

Failure to Success Stories in Hindi

Top 5 Best Failure to Success Stories in Hindi – सफल लोगों की असफलता की कहानियां हिंदी में

दोस्तो अगर आपने इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़कर समझ लिया तो यह आर्टिकल आपके लिए बेस्ट मोटिवेशनल चीज साबित होंगी। और इस सफल लोगों की असफलता की कहानियां हिंदी आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के बाद आप इतनी ज्यादा हिम्मत से भर जाओगे की इससे पहले आप कभी नही भरे थे।

ये मोटिवेशनल पोस्ट आपको पूरी तरह से चार्ज कर देगा और जब भी आप बुरा और sad फील करो ना तब इस सफल लोगों की असफलता की कहानियां हिंदी आर्टिकल को बार बार पढ़ो। आप जितनी बार इस आर्टिकल को पढ़ोगे ना उतनी बार आप खुद को Lucky, charged & motivated फील करोगे।

Best 5 Failure Stories in Hindi – असफलता से सफलता की कहानियां

दोस्तों इस आर्टिकल में मैंने जितने भी महान लोगों के बारे में बताया हुआ है, उनकी जगह आप खुद को रखकर देखना की अगर आप उनकी जगह होते तो क्या होता। और फिर उनकी अभी की लाइफ के बारे में सोचना की उन्होंने तो कुछ बड़ा करके दिखाया, अगर में उनकी जगह होता तो क्या में भी कुछ बड़ा करके दिखाता।

Abraham Lincoln Failure to Success Story in Hindi

दोस्तो क्या आपको लग रहा है की आप अपनी लाइफ में कामयाब नही हो पा रहे हों और क्या आपको लग रहा है की मेरी लाइफ में बहुत सारी प्रॉब्लम्स है। तो इस कहानी को पढने के बाद आप ऐसा कभी भी नही कहोगे। और आप अपने सारे प्रॉब्लम्स को साइट में रखकर सफलता को पाने की कोशिश शुरू कर दोगे।

एक लड़का जिसका सारा बचपन उसके गरीबी में ही बीत गया। उसे और उसके परिवार को दर दरकी ठोकरे खानी पड़ी। उनके पिता के पास इतने पैसे नहीं हुआ करते थे की अपने बेटे को एक अच्छे स्कूल में भेज पाए। लेकिन वो लड़का कहा रुकने वाला था, उसमे तो वो जिद्द थी और वो आग थी कुछ कर दिखाने की तो चाहे रास्ते में मुसीबतों का पहाड़ ही क्यों न आ जाए।

फिर भी उसे तोड़कर अपनी मंजिल तक आगे पहुंच जाएगा। ठीक ऐसा ही कुछ इस लड़के ने किया। जेब में पैसा न होने के वजह से उसने किताबो को मांग मांगकर पढ़ाई की। अगर उसकी जगह कोई ओर होता तो वो अपनी पढ़ाई छोड़ कर अपनी घर की फाइनेंशियल प्रॉब्लम्स को स्लोव करने के लिए तुरंत कुछ काम करने के लिए लगता।

लेकिन वो कहते है ना की अगर सिद्धत से कुछ पाने की या कुछ करने की चाह हो तो सारी कायनात कोशिश में लग जाती है। वो अपनी पढ़ाई भी करता था और उसके साथ ही अपना और अपने परिवार का पेट को पालने के लिए उसे मजदूरी भी शुरू करनी पड़ी।

अभी यह मुसीबत कुछ कम नहीं थी की एक और मुसीबत आ गई, उस लड़के ने 9 साल की छोटी उम्र में अपनी मां को खो दिया और उसके जीवन में एक के बाद एक मुसीबत आ रही थीं। यहां तक की उसने जिस लड़की से प्यार किया और उससे शादी करना चाहता था, उसकी भी मृत्यु हो गई।

दोस्तो इतनी मुश्किल आने के बाद भी इस लड़के ने कभी भी अपनी मुश्किलो के सामने घुटने नही टेके। अगर उसकी जगह कोई और होता तो वो कब का सुसाइड कर चुका होता। लेकिन इस 9 साल के लड़के में कुछ बड़ा करने का जुनून और आग थी, इसीलिए कभी भी उसने हार नही मानी।

उसके बाद लड़ने के लिए वो लड़का पॉलिटिक्स में उतर गया। लेकिन कहते है ना की मुसीबत तो आनी ही थी, वहा पर भी उसे कई बार हार का सामना करना पड़ा। यहा तक की उसके जीवन में ऐसा भी टाइम आ गया था की जब इस बंदे को चाकू तक से डर लगने लग गया था।

एचुअली उसे खुद से डर लगता था क्यूंकि कही उसे चाकू या छुरा मिल गया तो, कही वो अपने आपको ही न मार दे। इसीलिए वो चाकू और छुरे से दूर रहता था। उसके जीवन मे बहुत सारी मुश्किल आई लेकिन वो जिद्दी था और पागल था। यार ऐसे बंदे को पागल ही तो कहेंगे ना और दोस्तो में आपको बताना चाहूंगा की पागलों ने ही दुनिया बदली है।

उस बंदे ने अब ठान लिया था की अगर वो कुछ बदल सकता हैं तो उसे राष्टपति बनना ही पड़ेगा, क्योंकि राष्ठपति के पास ही ऐसी एक पावर है, जो सारे नियमों को बदल सकती है। उसे पता था की राष्ट्रपति बनने का रास्ता आसान नहीं है, लेकिन फिर भी उस बन्दे के सपने मुसीबतों के पहाड़ों से बहुत बड़े थे और उस मुसीबतों के पहाड़ों को चूर चूर करने काफी थे।

और आख़िर कार एक दिन ऐसा आ ही गया की वो बंदा अमेरिका का राष्ट्रपति बन गया और अमेरिका राष्टपति बनते ही उन्होने अमेरिका के दास प्रथा को जड़ से उखाड़ दिया और एक इतिहास रच दिया। जी हाँ दोस्तो हम किसी और की नही बल्कि अब्राहम लिंकन जी की बात कर रहे हैं।

दोस्तो अब्राहम लिंकन जी की कहानी से हमे यह सीखने को मिलता है की जिंदगी में अगर कुछ पाना हो तो, हमे कभी न हार मानने वाली सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा।

हरलैंड सैंडर्स की असफलता से सफलता की कहानी

दोस्तों एक लड़का था जिसका नाम हरलैंड था। उसके घरवालों से उससे बहुत उम्मीदे थी की वो अपने लाइफ में कुछ न कुछ जरूर करेगा। जब वो 5 साल का था तभी उसके फादर की मृत्यु हो गई और उसके बाद 17 साल की उम्र में उसने अपनी पढ़ाई छोड़ दी। यहां तक की उसे 4 जॉब से निकाला गया हुआ था।

19 साल की उम्र में वो पिता बन गए लेकिन जिंदगी ने उससे ये सुख भी छीन लिया गया, यानी की उसके बेटे की मृत्यु हो गई। उसके एक साल बाद पता नहीं उसकी ओर 2 बेटियां भी उसको छोड़कर चली गई। 22 साल की उम्र में उसे कंस्ट्रक्शन के काम से भी निकाला गया। उसके साथ ही जब उन्होंने आर्मी को ज्वाइन किया तब उनको आर्मी से भी सस्पैंड कर दिया गया।

34 साल की उम्र में उन्होंने नया काम करना शुरू किया, लेकिन उसमे भी वे फैल हो गए। 40 साल की उम्र में पेट्रोल पंप पर चिकन बेचने का काम शुरू किया लेकिन उसमे भी उनको असफलता मिली। उसके 10 साल बाद उन्होंने अपना खुद का रेस्टोरेंट खोला जिसमे आग लग गई।

दोस्तों उसके बाद उन्होंने उसे दोबारा से खड़ा किया और आखिर 65 साल की उम्र में उन्होंने अपनी खुद की कंपनी शुरू की जिसका नाम Kentucky fried chicken (KFC) था। 65 साल की उम्र में एक उम्र जब सब लोग रिटायर्ड हो जाते हैं और इस उम्र में लोग दुबारा से उठने से हार मान लेते है। उस उम्र में उन्होंने अपने चिकन प्रयोग के साथ एक ऐसा बिसनेस खड़ा किया, जो आज दुनिया के 120 देशों में हैं।

दोस्तों उनके आज दुनिया में 20000 से भी ज्यादा केएफसी रेस्टोरेंट है, और 23 अरब डॉलर से भी ज्यादा उनकी एक साल की कमाई है। दोस्तों इसीलिए हमें कभी भी give up नहीं करना है। दोस्तों हरलैंड सैंडर्स जी की Will Power को देखिए, उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी और आखिर में उसको Success मिल ही गई।

दोस्तों आपको आपकी कौन सी कोशिश बहुत ज्यादा आगे तक लेकर जा सकती है, यह आप नही जानते हैं। इसीलिए हमेशा कोशिश करते रहिए फिर आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

Muniba Mazari Asafalta Se Safalta Ki Kahani in Hindi

दोस्तो क्या आप मुनीबा मजारी जी को जानते हैं? शायद आप नही जानते होंगे, पर कोई बात नही में अब आपको इनके सफलता और असफलता इन दोनों के बारे में बताना चाहता हू। इनके बारे में जानने के बाद आप अपने बारे में 2 बार सोचने लग जाओगे। मुनीबा मजारी जी विल चेयर पर बैठती है, इनका 2007 में आक्सीडेंट हो गया था।

जिसके बाद ये पैरालाईज हो गई थी, अपनी बाकी की बची हुई जिंदगी के लिए। मुनीबा मजारी जी के पति ने इनको डिबोस दे दिया था। क्योंकि आक्सीडेंट के बाद डॉक्टर ने कहा था की मुनीबा मजारी जी इसके बाद कभी भी मां नही बन पाएगी। इनके पिता ने भी इनको दर्द में ऐसे ही छोड़ दिया।

अगले दो साल इन्होंने हॉस्पिटल के बेड पर बिताए, सिर्फ ये सोचते हुए की अब क्या करे? इस पोजीशन में कोई लड़का हो या कोई लड़की हो यार वो क्या करेगा टूट नही जायेगा। लेकिन आज मुनीबा मजारी जी पाकिस्तान की आयरन लेडी के नाम से जानी जाती है। और मानेंगे नही आप दुनिया की पहली विल चेयर बाउंड मॉडल भी हैं।

दोस्तो अब आप सोचिए की विल चेयर पर जाने के बाद कितने लोग इतना बड़ा अचीव करने की सोच पाते हैं। लेकिन इस बंदी ने सिर्फ सोचा ही नहीं बल्कि कुछ बड़ा करके भी दिखाया।

Jack Ma Success Story in Hindi

दोस्तों जॅक मा को कौन नहीं जानता, अलीबाबा कंपनी के संस्थापक है। इनको दुनिया के सबसे बड़े सफल और अमीर लोगों में शुमार किया जाता है। पर दोस्तो इसके पीछे की कहानी क्या आपको पता है? इनको अपने टाइम में एक भी जॉब नही मिल रहा था और इन्होंने अपनी लाइफ में कुल मिलाकर 30 इंटरव्यू दिए हुए है, लेकिन एक भी इंटरव्यू में पास नहीं हुए थे।

दोस्तो क्या आप भी इतने बार असफल हुए हो? लेकिन इसके बाद क्या हुआ जानते हैं आप ? ये बने अलीबाबा कंपनी के संस्थापक और आज वे दुनिया के सफल और कामयाब इंसानों में से एक है। अगर ये इंटरव्यू में फैल होने के डर से एक जगह पर बैठकर ये सोचने लगते की यार अपना तो कुछ होई ही नही सकता, तो क्या आज वो एक सफल और कामयाब इंसान बन पाते।

Failure Stories of Successful People in Hindi – J.k Rowling

दोस्तों हैरी पॉटर मूवी किसने नही देखिए, सबने देखिए है ना। ये हैरी पॉटर की राइटर है और अब आप बोलोगे की इसमें क्या बड़ी बात है। लेखक तो हर कोई भी बन जाता हैं। में आपको बताना चाहूंगा की राइटर तो हर कोई भी इंसान बन जाता हैं, लेकिन इस राइटर के पीछे कि कहानी थोड़ी अलग है।

दोस्तों ये आज इंग्लैड की सबसे ज्यादा अमीर लोगो में से एक है। दुनिया की सबसे फेमस नोवेल हैरी पॉटर को इन्होंने लिखा हुआ है। पर इसके पहले एक टाइम पे ये बेरोजगार थी और ब्रिटेन में कोई सबसे ज्यादा गरीब हो सकता है ना, ये बिलकुल उस लाइन पे थी। 12 पब्लिशर्श ने इनके किताब को छापने के लिए मना कर दिया था।

पब्लिशर्श वालो ने उनको कहा था कि ये किताब बच्चो को समझ में नही आयेगी। और फिर इसके बाद जो हुआ वो तिहासी हैं, हैरी पॉटर किताब सिर्फ बच्चो को ही नही बल्कि लोगो को भी पसंद आ गई। 5 साल के बच्चे से लेकर 80 साल के बूढ़े आदमी तक कोई भी व्यक्ति हैरी पॉटर मूवी देखेगा या इनकी हैरी पॉटर किताब को पढ़ेगा तो उनको उतना ही मजा आयेगा, जितना की 5 से 10 वाले बच्चो को आता है।

Conclusion of Failures Stories in Hindi

दोस्तो जब कई बार हम सोचते हैं की यार जिंदगी में कुछ बड़ा अचीव करना है, तो हमारे दिमाग में आता है की कैसे करे? हम लोग सोचते हैं की जो लोग बड़े है या सक्सेसफुल है वो पहले से ही अमीर थे। तो में आप लोगो को बताना चाहूंगा की ऐसा कुछ भी नही है।

हर किसी ने कही पहुंचने के लिए कही से तो शुरवात की हुई थी और जिन लोगो के बारे में मैने अभी आपको बताया है ना, इन्होंने तो शायद नेगेटिव से शुरवात की थी। लेकिन आज वो जहा पर भी है ना उसका क्रेडिट वो किसी और को नही देंगे बल्की खुद को देंगे।

क्योंकि ये सभी लोग जहा पर भी थे, मैं नही समझ सकता की कोई भी इंसान इतना उपर उठ सकता हैं। अगर ये लोग भी उठ सकते है तो तुम भी उठ कर सफलता को हासिल कर सकते हो।

Failure Stories in Hindi Pdf Download

दोस्तो अगर आप Failure Stories in Hindi Pdf Download करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके उसे कीजिए। दोस्तो इस पीडीएफ फाइल में 55 जिद्दी और महान लोगों के बारे में बताया गया है। जैसे की एलोन मस्क, बिल गेट्स, जेफ बेजॉस, रतन टाटा आदि…

दोस्तो Failures to Success Stories in Hindi पोस्ट को पढने के बाद अगर आपको जरा सा भी मोटिवेटेड फिल हुआ हो, तो इस पोस्ट को ऐसे इंसान के साथ जरूर शेयर करना, जिसको इस पोस्ट को पढ़ने की बहुत जरूरत है।

धन्यवाद हरे कृष्ण…

Hello Friends, My Name is Shridas Kadam and I am the founder of this blog. And I regularly share useful and helpful information for my readers on this site.

Leave a Comment